अपराधियों ने किया युवक का सिर कलम

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के हत्यारी-चुरचू मार्ग स्थित पुलिया के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मुफस्सिल पुलिस को मिला. उसकी हत्या गर्दन पर तेज धारदार हथियार से वार कर की गयी है. सिर धड़ से अलग है. अपराधियों ने उसकी कलाई भी काट दी है. शव से कुछ दिन पुराना है. इधर, मुफस्सिल थाना […]

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के हत्यारी-चुरचू मार्ग स्थित पुलिया के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मुफस्सिल पुलिस को मिला. उसकी हत्या गर्दन पर तेज धारदार हथियार से वार कर की गयी है. सिर धड़ से अलग है. अपराधियों ने उसकी कलाई भी काट दी है. शव से कुछ दिन पुराना है. इधर, मुफस्सिल थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि अपराधियों ने शख्स की हत्या अन्यत्र कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को पुलिस के नीचे फेंक दिया है.
शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस के अनुसार उसकी हत्या तीन-चार दिन पूर्व की गयी है. शव को पहचान के लिए शव गृह में रखा गया है. उसके शरीर पर टी शर्ट और जींस पैंट है.इधर, पुलिस घटना की छानबीन में जुट चुकी है. पुलिस यह पता लगा रही है कि जिस शख्स की हत्या की गयी है, वह कहां का रहनेवाला है. पुलिस के अनुसार जांच के बाद सभी मामलों का खुलासा हो पायेगा. बताया जाता है कि हत्यारी जंगल अपराधियों के लिए सेफ जोन बन चुका है.
जंगल से अब तक कई शव हो चुके हैं बरामद
2014 में हत्यारी जंगल से चतरा के एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया था. बाद मे उसकी शिनाख्त हुई थी.2012 में एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव पुलिस ने हत्यारी जंगल के एक गड्डे से बरामद किया था. शव के पास उसका आइडी प्रूफ पुलिस ने बरामद किया था, जिससे उसकी शिनाख्त हुई थी. वह रांची का रहनेवाला था.2007 में बिहार के एक व्यक्ति की अपराधियों ने हत्या कर हत्यारी स्थित एक कुएं में फेंक दिया था. वह फोर लेन कैंप में काम करता था. अपराधियों ने उस व्यक्ति की हत्या कर हाथ-पांव बांध कुएं मे डाल दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >