लोकतंत्र की हत्या कर रहा है विपक्ष

बरही : संसद नहीं चलने देने के मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह उपवास के क्रम में बरही चौक पर कार्यक्रम हुआ. यहां भाजपा कार्यकर्ता दिन के 12 बजे से उपवास पर बैठे रहे. केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा शाम चार बजे सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे. यहां सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा […]

बरही : संसद नहीं चलने देने के मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह उपवास के क्रम में बरही चौक पर कार्यक्रम हुआ. यहां भाजपा कार्यकर्ता दिन के 12 बजे से उपवास पर बैठे रहे. केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा शाम चार बजे सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे. यहां सभा को संबोधित किया.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार चार वर्षों में विकास का जितना काम किया, उतना काम पिछली सरकार ने नहीं किया. लोगों के जीवन में परिवर्तन हो रहा है. देश बदल रहा है. जयंत सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस कभी शिखर पर थी, लेकिन अपनी करतूत के कारण वह शून्य पर पहुंच गयी है. उनके सामने राजनीतिक अस्तित्व का संकट है, इसलिए संपूर्ण विपक्ष संसद के बजट सत्र में बाधा उत्पन्न कर रहा है. यदि कांग्रेस सहित संपूर्ण विपक्ष इसी तरह जंग विरोधी हरकत करता रहा, तो 2019 के चुनाव में मतदाता पूरी तरह से सफाया कर देंगे.
जेएमएम विधानसभा को बाधित करता है: बरकट्ठा विधायक जानकी यादव ने कहा कि जेएमएम भी कांग्रेस के नक्शे कदम पर चल रहा है. वह हमेशा झारखंड विधानसभा को बाधित करता है. जयंत सिन्हा अपने पिता के सपने को पूरा कर रहे हैं. अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप ने की, संचालन सांसद प्रतिनिधि संजीव कतरियार ने किया. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता मीडिया प्रभारी दीनदयाल वर्णवाल, कुमार महेश सिंह, अंबिका सिंह, अशोक यादव, मोती लाल चौधरी, उदय सिन्हा, सुनील साव, राजेश सहाय, हरि गुप्ता, जितेंद्र गिरि, गणेश यादव, अमित साव, अमरजीत यादव, परमेश्वर पांडेय व अर्जुन साव आदि मौजूद थे.
देश में अराजकता फैला रहे हैं विपक्षी दल : मनीष
हजारीबाग : संसद को ठप करने के विरोध में भाजपा सदर विधायक मनीष जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने गुरुवार को उपवास रखा. पार्टी कार्यालय के सामने उपवास कार्यक्रम चला. विधायक ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की ओर से देश में अराजकता का माहौल कायम किया जा रहा है. वर्तमान में विपक्षी दलों की ओर से भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से घबरा कर नकारात्मक राजनीति की जा रही है. झारखंड विधानसभा में भी दो वर्षों से विपक्ष द्वारा सीएनटी/ एसपीटी एक्ट सहित अन्य मामले को लेकर लगातार सदन बाधित किया जाता रहा है.
पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में संपूर्ण देश में रामराज का माहौल बन रहा है. सरकार का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है. उन्होंने कहा कि कार्यों की प्रगतिशील समय पर विपक्ष का नाकारात्मक राजनीति देश के लिए घातक है. उपवास कार्यक्रम में भैया बांके बिहारी, शिवशंकर गुप्ता, अप्पा राव, कृष्ण कुमार सिन्हा, जीवन मेहता, रीतलाल यादव, सुरेश कुमार, विजय कुमार, अजय साहू, किशोरी राणा, काली साव, नीरज कुमार समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >