हजारीबाग : नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से बुधवार को घोषणा पत्र जारी किया गया. कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर घोषणा पत्र जारी किया गया. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड कांग्रेस सह प्रभारी ओमंग श्रृंगार, प्रदेश नेता ज्योति सिंह मथारू, पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश, जिलाध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, प्रदीप प्रसाद, मनोज गुप्ता, डॉ प्रकाश कुमार, सच्चिदानंद पांडेय व विजय यादव समेत कई कांग्रेसियों ने घोषणा पत्र का विमोचन किया.
राष्ट्रीय सचिव श्री श्रृंगार ने कहा कि हम सभी मिलकर हजारीबाग के विकास के लिए काम करने का संकल्प लें. उन्होंने कहा कि जनता की निगाह कांग्रेस की ओर है. कार्यक्रम में शशि मोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह, दिगंबर मेहता, उपेंद्र राय, अवधेश सिंह, रीतलाल मंडल, लीलावती देवी, शैलेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार, अजीम खान, साजिद हुसैन, अंजय पासवान, दिनेश सिंह राठौर, संजय तिवारी, साजिद खान, सलीम रजा, धीरेंद्र सिंह, विनोद सिंह, राजू चौरसिया, देवकुमार राज, डॉ जमाल, एकराम खान, चंद्रशेखर मिश्रा, जगदीश देवी, राजेश्वरी देवी, दयामंती देवी, नरेश गुप्ता, अकील अहमद समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल थे.
क्या है घोषणा पत्र में : होल्डिंग टैक्स से जनता को राहत दिलाना, वाटर टैक्स खत्म करना, डेली मार्केट से गंदगी खत्म कर सुविधा उपलब्ध कराना, टेंपो चालकों के लिए उचित पड़ाव की व्यवस्था. फुटपाथ दुकानदारों के लिए अस्थायी स्थान दिलाना. शहरी क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था, सभी घरों में पानी की सुविधा, खिलाडियों, कलाकारों को मंच और खेल मैदान उपलब्ध कराना, मुहल्लों में पुस्तकालय खोलना, सड़क के किनारे वृक्षारोपण करने, तालाबों और पार्क को सुंदर बनाने की घोषणा की गयी है. वहीं जनता की समस्या के लिए हेल्प डेस्क शुरू करने की भी बात घोषणा पत्र में की गयी है.
घर-घर दे रहे हैं दस्तक, जोड़ रहे हाथ, कह रहे हैं.. बस एक मौका दें
हजारीबाग : भाजपा की महापौर प्रत्याशी रौशनी तिर्की व उप-महापौर प्रत्याशी राजकुमार लाल ने बुधवार को गांधी मैदान कॉलोनी, लाखे, कोर्रा हेठ टोला, बंगाली कॉलोनी, शिवम अस्पताल कॉलोनी एवं रासुलीगंज मुहल्ला में जनसंपर्क अभियान चलाया. रौशनी तिर्की ने कहा कि कई दल और निर्दलीय प्रत्याशी महापौर और उप-महापौर के चुनाव में खड़े हैं.
जनता को सुनिश्चित करना है की आपका भविष्य किसके हाथ में सुरक्षित रहेगा. जब हजारीबाग नगर निगम में भी भाजपा की सरकार होगी, तो विकास का काम और तेज होगा. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की वोट कटवा नेताओं से सावधान रहने की आवश्कता है. दोनों प्रत्याशी आपकी सेवा में हमेशा उपलब्ध रहेंगे. उप-महापौर प्रत्याशी राजकुमार लाल ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है.
सांसद और विधायक भाजपा के हैं. नगर निगम भी भाजपा का होगा तो और विकास होगा. जनसंपर्क अभियान में दीनदयाल वर्णवाल, भैया अभिमन्यु प्रसाद, विनोद झुनझुनवाला, सुमन कुमार पप्पू, अनिल मिश्रा, अशोक यादव, सुबोध राज, मनमोहन कुमार, क्यूम अहमद, उषा पांडेय, प्रियंबदा, अर्चना सिंह, राजेश गोश्वामी, नारद पांडेय, ऋषि शर्मा समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे.
