आरक्षण से छेड़छाड़ होने पर होगा बड़ा आंदोलन

बड़कागांव : आरक्षण एवं एसटी एससी एक्ट के संरक्षण को लेकर बड़कागांव में मूल निवासी संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता विनोद राम ने की, जबकि संचालन लखन तुरी ने किया. महावीर राम ने कहा कि आरक्षण को लेकर सरकार ने विभाजन की नीति अपनायी है. विकास न कर नागरिकों को धर्म व आरक्षण को […]

बड़कागांव : आरक्षण एवं एसटी एससी एक्ट के संरक्षण को लेकर बड़कागांव में मूल निवासी संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता विनोद राम ने की, जबकि संचालन लखन तुरी ने किया.
महावीर राम ने कहा कि आरक्षण को लेकर सरकार ने विभाजन की नीति अपनायी है. विकास न कर नागरिकों को धर्म व आरक्षण को लेकर लड़वाने का काम किया जा रहा है. जेएनयू के एमफिल छात्र अरविंद आर्यन ने कहा कि समाज में सबसे दबा कुचला वर्ग एसटी, एससी,ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं महिला वर्ग है.
इन वर्गों के उत्थान के लिए आरक्षण की आवश्यकता महसूस की गयी. आरक्षण को नहीं हटाया जाये. वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण हटाया गया, तो सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन होगा .मौके पर पंसस सरिता देवी, पूर्व पंसस राजीव रंजन, रविदास महासभा के सचिव देवनारायण राम, विकास कुमार, नरसिंह नरतुंगा, सुकेश कुमार, यमुना राम, संजय कुमार, महंगू राम, संतोष कुमार राम, विनय भारती, धर्मेंद्र राम, संजय भुइयां, नंदकिशोर भुइयां, सुरेश राम, उमेश कुमार, कैलाश कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार राम, सरजू राम समेत अन्य लोगों ने सरकार से अपनी मांगें रखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >