वादों का खुला पिटारा, मतदाता की प्रत्याशियों पर पैनी नजर

नगर निकाय चुनाव के लिए हजारीबाग में काउंट डाउन शुरू हो गया है. प्रचार का जोर चरम पर है. कोई भी प्रत्याशी किसी भी गली को छोड़ना नहीं चाह रहे हैं. दिन-रात पसीना बहा रहे हैं. वादों का पिटारा खोल दिया गया है. जनता भी वादों को सुन रहे हैं. 16 अप्रैल को उनका अंतिम […]

नगर निकाय चुनाव के लिए हजारीबाग में काउंट डाउन शुरू हो गया है. प्रचार का जोर चरम पर है. कोई भी प्रत्याशी किसी भी गली को छोड़ना नहीं चाह रहे हैं. दिन-रात पसीना बहा रहे हैं. वादों का पिटारा खोल दिया गया है. जनता भी वादों को सुन रहे हैं. 16 अप्रैल को उनका अंतिम फैसला होगा. कोई भी प्रत्याशी खुद को सबसे बड़ा समाजसेवी बताने से नहीं चूक रहे हैं. कोई पिछले कार्यकाल में किये गये काम की दुहाई दे रहे हैं, तो कोई बस एक मौका देने की बात कह रहे हैं. अब जनता को फैसला लेना है.
भाजपा चुनाव जीत रिकॉर्ड बनायेगी: मनीष
हजारीबाग : भाजयुमो, हजारीबाग ने निकाय चुनाव में भाजपा महापौर उम्मीदवार रौशनी तिर्की और उप-महापौर उम्मीदवार राजकुमार लाल के पक्ष में पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. मंगलवार को विधायक मनीष जायसवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने झंडा दिखा कर स्थानीय बिहारी दुर्गा स्थान के समीप से पदयात्रा को रवाना किया. प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, सुनील साहू, रौशनी तिर्की, राजकुमार लाल, सर्वेंद्र मिश्रा, अर्चना सिंह, अधिराज नारायण सिंह, सोनल संगीत, आशीष सोनी समेत कई लोग शामिल हुए. ढोल-ताशे के साथ शहर में चुनाव प्रचार किया गया.
सदर विधायक ने कहा कि भाजपा चुनाव जीत कर हजारीबाग में रिकॉर्ड बनायेगी. भाजपा ने वादा नहीं, विकास किया है. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि झारखंड में हो रहे निकाय चुनाव में भाजपा सभी जगह जीत दर्ज करेगी. मौके पर विजय कुमार, अजय साहू, किशोरी राणा, सुमन कुमार पप्पू, सुनील गुप्ता, जीतेंद्र जैन, अरविंद सिंह, किशोर सिन्हा, रंधीर पांडेय, शिवपाल यादव, आनंद सिंह, अन्नू सिंह, भैया नितेश, आशीष कुमार, राजकरण पांडेय, विक्रमादित्य, मनमोहन कुमार, अर्पिता चौधरी, रितेश खंडेलवाल, इंद्रकुमार पंडित, गौरव मधेसिया, गौरव मिश्रा, सन्नी सिंह, सुबोध राज, रंजन चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >