केरेडारी : केरेडारी प्रखंड सभागार में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख नीतू कुमारी ने की. बैठक में मनरेगा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, अंचल, शिक्षा विभाग समेत कई योजनाओं की जानकारी ली गयी. साथ ही बारियातू, गर्रीकला व बुंडू के आंगनबाड़ी केंद्रों पर चर्चा की गयी. जनप्रतिनिधियों ने कहा इन सभी पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों का स्थिति लचर है. सेविकाएं हजारीबाग में रहती है और केंद्र बंद रहता है. बच्चों को सेविकाएं पढ़ाती भी नहीं है. बच्चों को नियमित व पौष्टिक आहार भी नहीं दिया जाता है. केंद्र से अनुपस्थित रहनेवाले सेविकाओं को नोटिस जारी कर जानकारी लेने निर्देश सीडीपीओ श्यामा कुजूर को दिया.
इसके अलावा जमीन का खाता व प्लॉट को ऑनलाइन नहीं करने का शिकायत की. सीओ मां देव प्रिया ने कहा रजिस्टर दो के वोल्यूम के आधार पर जमीन का खाता प्लॉट चढ़ाये जा रहे है. बैठक में अनुपस्थित रहनेवाले पीएचडी, लघु सिंचाई, पुलिस, खाद्य आपूर्ति समेत कई विभागों के कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. बैठक प्रत्येक माह के 30 तारीख को करने का निर्णय लिया. मौके पर उत्तरी जिप सदस्य अमिता देवी, दक्षिणी जिप सदस्य अनिता सिंह, प्रमुख नीतू कुमारी, सुरेश साव, बैजनाथ तिवारी, उप प्रमुख राम स्वरूप ओझा, सीओ सह बीडीओ मां देव प्रिया, बीएओ अनिश अहमद, सीआरपी राजेश तिवारी,जेई निलेश कुमार, सीडीपीओ श्यामा कुजूर, पशुपालन अधिकारी ज्योति किरण मिंज, सुपरवाइजर मंजू देवी, अनिता देवी, पंसस शनिचर गंझू, कजरू करमाली, जागेश्वर साव, मोहन महतो, मिनाक्षी देवी, मुखिया रामेश्वर साव, भुनेश्वर महतो, बीपीआरओ बालकृष्ण ठाकुर, बीपीओ प्रणव कुमार, महावीर गंझू समेत कई लोग शामिल थे.
