अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के महासम्मेलन में उठी आवाज, एकजुट होकर दें समाज को नयी दिशा

चौपारण : प्रखंड के ग्राम बारा में रविवार को चयपरगना का अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासम्मेलन का आयोजन किया गया. महासम्मेलन में झारखंड समेत बिहार, बंगाल व ओड़िशा से समाज के लोगों ने शिरकत की. कार्यक्रम की शुरुआत सांसद रवींद्र राय, सांसद वीणा सिंह, विधायक अनिल सिंह, चुन्ना सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष शिरिस सांडिल, पूर्व सांसद तिलकधारी […]

चौपारण : प्रखंड के ग्राम बारा में रविवार को चयपरगना का अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासम्मेलन का आयोजन किया गया. महासम्मेलन में झारखंड समेत बिहार, बंगाल व ओड़िशा से समाज के लोगों ने शिरकत की. कार्यक्रम की शुरुआत सांसद रवींद्र राय, सांसद वीणा सिंह, विधायक अनिल सिंह, चुन्ना सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष शिरिस सांडिल, पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह ने संयुक्त रूप से किया. चयपरगना ब्रह्मऋषि समाज की ओर से अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया.
समाज की बेटियों ने स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता समाज के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने किया, जबकि संचालन नरेश सिंह एवं जनार्दन सिंह ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रवींद्र राय ने कहा कि ब्रह्मऋषि समाज को एकत्रित करना सबके बस की बात नहीं है. नेतृत्व करना एक चुनौती है. उन्होंने के कहा कि लोग अंगकार जीवन को छोड़ सामाजिक जीवन जीना सीखें. ब्रह्मऋषि समाज संपूर्ण समाज को दिशा देने का काम करे.
युवाओं को आगे आने की जरूरत : अनिल सिंह : सचेतक बिहार विधानसभा सह विधायक अनिल सिंह ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है. ब्रह्मऋषि समाज आज परिचय का मोहताज नहीं. सभी के सहयोग से समाज का विकास होगा.
कमजोर लोगों को मिले अारक्षण : सांडिल : समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शिरीस सांडिल ने कहा कि भारत के संविधान में संशोधन की जरूरत है. आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को अरक्षण मिले. एससी-एसटी में सभ्रांत परिवार भी अारक्षण का लाभ उठा रहे हैं. समाज आर्थिक रूप कमजोर लोगों को अारक्षण दिलाने की लड़ाई लड़ेगा. न्यायालय से गुहार लगायेगा.
हक लिए समाज की महिलाएं आगे आयें : वीणा : मुंगेर की सांसद वीणा सिंह ने कहा कि नारी के सहयोग बिना हर कार्य अधूरा है. हक के लिए नारियों को भी आगे आने की जरूरत है. समाजिक, राजनीतिक परिक्षेत्र में नारियों की तभी पहचान बनेगी, जब आप मजबूत होंगी. उन्होंने सम्मेलन में शामिल महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया.
संस्कार को समझे समाज के लोग : प्रो केपी शर्मा : प्रो केपी शर्मा ने कहा कि समाज के लोग अपना संस्कार को समझे. संख्या के आधार पर नहीं गुणवान बन कर समाज में पहचान बनायें, तभी आप विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं.
अधिकार की लड़ाई लड़ें : चुन्ना सिंह : विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि समाज के लोगअपने अधिकार की लड़ाई लड़े. संविधान में संसोधन हो सभी समाज के गरीब गुरबे लोंगो को अरक्षण मिलनी चाहिए. वहीं गोल्ड मेडलिस्ट सेजल सिंह ने कहा कि समाज की बहनें अपना बहुमूल्य समय पढ़ाई पर दें.
शिक्षा से ही विकास संभव है. ब्रह्मऋषि समाज के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि समारोह में एकता देखी गयी. ब्रह्मऋषि समाज के सहयोग से भव्य आयोजन हुआ है. इसके अलावा बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री विजय कुमार, पूर्व डीआइजी उदय शंकर सिंह, कंचन सिंह सहित कई लोगों ने सम्मेलन को संबोधित किया. कार्यक्रम में अध्यक्ष सुधीर सिंह, रामचंद्र सिंह, रामवृक्ष सिंह, ब्रह्मदेव पांडेय, अर्जुन पांडेय, रामलगन सिंह, राधिका पांडेय, रामकुमार सिंह, प्रवीण सिंह, उपेंद्र सिंह, रामावतार सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, अजय सिंह, लवकेश सिंह, संजीत सिंह, सुरेश सिंह, राम प्रकाश सिंह, जनार्दन सिंह, मंटू सिंह, शंकर सिंह, सुदामा सिंह, सुबोध सिंह, विनोद सिंह, राजकिशोर शर्मा, दया सिंह, तारकनाथ पांडेय, धनंजय सिंह, हीरा सिंह व प्रमोद सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >