260 लोगों के बैंक खाते में आये 28 लाख कहां से किसने भेजे, किसी को मालूम नहीं

हंटरगंज (चतरा) : चतरा में हंटरगंज प्रखंड के दंतार गांव के बुजुर्गों व स्कूली बच्चों के खातों में 10,700-10,700 रुपये आये हैं. बैंक ऑफ इंडिया (बीओआइ) में मौजूद एक समुदाय विशेष के 260 लोगों के खाते में कुल 27 लाख 82 हजार की राशि आ गयी है. ये राशि पिछले एक महीने में खाताधारियों के […]

हंटरगंज (चतरा) : चतरा में हंटरगंज प्रखंड के दंतार गांव के बुजुर्गों व स्कूली बच्चों के खातों में 10,700-10,700 रुपये आये हैं. बैंक ऑफ इंडिया (बीओआइ) में मौजूद एक समुदाय विशेष के 260 लोगों के खाते में कुल 27 लाख 82 हजार की राशि आ गयी है. ये राशि पिछले एक महीने में खाताधारियों के खाते में आये हैं. हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी राशि कहां से आयी और किसने ग्रामीणाें व बच्चों के खाते में रुपये डाले, इसके बारे में बीओआइ के दंतार शाखा प्रबंधक को भी सही-सही जानकारी नहीं है.

260 लोगों के बैंक खाते…
क्या कहते हैं खाताधारी : इस संबंध में अधिकांश खाताधारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं. गांव के युवक मो अकबर अंसारी ने बताया कि उसके बैंक खाते में 10,700 रुपये आये हैं, जिसकी निकासी एक स्थानीय व्यक्ति ने अपनी उपस्थिति में कराया. उसने मुझे 4500 रुपये दिये, शेष राशि अपने पास रख ली.
छात्रवृत्ति या कल्याण विभाग की राशि भी नहीं : बैंक खाते में रुपये अाने के बावत जब प्रखंड के सरकारी विद्यालय के शिक्षकों से बात की गयी, तो उन्होंने छात्रवृत्ति की राशि होने की बात से इनकार किया. कल्याण विभाग के पदाधिकारियों ने भी विभाग से किसी तरह की राशि भेजे जाने से अनभिज्ञता जाहिर की.
चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड में बैंक ऑफ इंडिया की दंतार शाखा का मामला
एक समुदाय विशेष के 260 लोगों के खाते में 10,700-10,700 रुपये आये
एनइएफटी से राशि खाते में भेजी गयी : प्रबंधक
बैंक ऑफ इंडिया दंतार शाखा के शाखा प्रबंधक ने बताया कि खाताधारियों के खाते में एनइएफटी के जरिये राशि भेजी गयी है. लेकिन यह पैसे कहां से आये और किसने भेजे, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है.
खाताधारकों से बिचौलिये वसूल रहे राशि
बिचौलिये सक्रिय हो गये हैं. बिचौलिये पैसे निकलवाने के एवज में खाताधारकों से राशि का आधा हिस्सा वसूल रहे हैं. खाताधारकों को लालच दे रहे हैं कि अगली बार उनके खाते में 30 हजार रुपये भेजे जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >