आज भाजपा देश के सभी राज्यों में पैठ बना चुकी है
इचाक : भाजपा कार्यालय में पार्टी का 38वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गयी. पार्टी नेताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और उद्देश्यों के प्रति ईमानदारी के साथ काम करने का संकल्प लिया.
अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद अग्रवाल ने की. उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश के सभी राज्यों में पैठ बना चुकी है. भाजपा का दूसरा नाम ही विकास है.
देश की जनता आज भाजपा और विकास पुरुष नरेंद्र भाई मोदी को आदर्श मान चुकी है. 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा सिर्फ पार्टी नहीं एक विचारधारा है. युवा लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं. मौके पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, महामंत्री मुकेश उपाध्याय, राजकुमार राम, हरिहर महतो, प्रकाश राम, राजेश अग्रवाल, सत्येंद्र पांडेय, शिबू राणा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
