हजारीबाग : नगर निगम चुनाव को लेकर हर मुहल्ला व चौक चौराहों पर राजनीतिक चर्चा बढ़ गयी है. प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर हर वार्ड में लोग गोलबंद होने लगे हैं. पहली बार नगर निगम महापौर और उपमहापौर चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह है. वहीं उनसे काफी उम्मीदें भी हैं.
राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज के शिक्षक डॉ अविनाश कुमार ने कहा कि हजारीबाग शहर की कई समस्याएं हैं. विशेषकर गंदगी के कारण बढ़ता प्रदूषण. इसके समाधान के लिये महापौर काम करे. कल्लू चौक निवासी शिक्षक संजीता कुमारी ने कहा कि महापौर शिक्षित एवं अनुभवी महिला होनी चाहिए. कूड़ा कचरा के प्रबंधन के लिये काम करें.
नेहा कोलघट्टी, उत्तम कुमार विकास नगर, आशीष कुमार सोनी महावीर स्थान चौक, बालिंदर कुमार, संजय कुमार ओकनी, शीतल शालिनी किंडो दीपू गढा, अर्चना मेहता गांधी मैदान, काजल शिवपुरी, पूनम कुमारी मटवारी, निशा कुमारी मिशन स्कूल रोड, डॉली कुमारी लोहसिघना रोड, खुशबू कुमारी गोला रोड, रूख्सार परवीन पेलावल रोड, कविता कुमारी लाखे, शिफा जरी मिल्लत कॉलोनी, कंचन कुमारी सिंदूर, अंजलि गोस्वमी मटवारी, दिवेश कुमार चंद्रा कुम्हार टोली निवासी ने परिचर्चा में भाग लिया.
सभी लोगों ने उम्मीदवारों से कई विकास कार्य कराने की राय दी. लोगों ने कहा कि नगर निगम को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनायें. उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची में गड़बड़ी सभी पार्षद दूर करें. जन साधारण की समस्याओं पर तुरंत ध्यान दें. स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनायें. होल्डिंग टैक्स को कम करायें. भ्रष्टाचार को रोकें. शहर को सुंदर बनायें. महापौर अपने कर्तव्यों
के प्रति ईमानदारी से काम करें. पॉलीथिन पर रोक लगाएं. सभी बड़े नालों की सफाई करायें. सभी तालाब के पास पार्क बनायें. सभी वार्ड पार्षद आपस में लड़े नहीं शहर के विकास के लिये काम करें. जनता
कार्यालय जाये तो उसकी समस्या को सुनी जाये वार्ड पार्षद के लिए 29 नामांकन हुए, महापौर और उपमहापौर के लिए अब तक िकसी ने नहीं भरा पर्चा
