चौपारण : प्रखंड के जीटी रोड स्थित बहेरा आश्रम मोड़ के पास हरिद्वार (उत्तर प्रदेश) से कोलकाता (पश्चिम बंगाल) जा रहे चलते ट्रक में सोमवार को आग लग गयी. जब तक सूचना के बाद बरही से दमकल पहुंचा, ट्रक को आग ने अपने चपेट में ले लिया था. ट्रक में प्लास्टिक का सामान और फार्च्यून का समान लदा हुआ था. सूचना पाते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची.
चालक अमित कुमार, मुर्शिदाबाद, यूपी ने बताया कि ट्रक संख्या यूपी 20एटी 0278 पर प्लास्टिक का सामान लेकर कोलकाता जा रहे थे. अचानक ट्रक के पीछे में आग लग गयी. आग से बचने के लिए ट्रक को जीटी रोड के किनारे खड़ा कर वे जान बचाने के लिए नीचे उतर गये. देखते ही देखते आग की लपटें इतनी बढ़ गयी कि ट्रक में लदा सारा सामना जलकर खाक हो गया. साथ ही ट्रक के कागजात, पैसे और अन्य सामान भी जल गये.
