पुलिस-प्रशासन का करें सहयोग भड़काऊ गाना बजाने पर कार्रवाई

रामनवमी. पर्व को लेकर एसडीओ ने की शांति समिति की बैठक, कहा हजारीबाग : रामनवमी पर्व शांति और सौहार्द्र के साथ मनाने को लेकर गुरुवार को ओकनी शिव मंदिर में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सदर एसडीओ आदित्य रंजन ने की. एसडीओ ने कहा: पर्व के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीत ही बजायें. अश्लील […]

रामनवमी. पर्व को लेकर एसडीओ ने की शांति समिति की बैठक, कहा

हजारीबाग : रामनवमी पर्व शांति और सौहार्द्र के साथ मनाने को लेकर गुरुवार को ओकनी शिव मंदिर में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सदर एसडीओ आदित्य रंजन ने की. एसडीओ ने कहा: पर्व के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीत ही बजायें. अश्लील व भडकाऊ गाना बजाने पर रामनवमी अखाड़ा के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों पर कानूनी कार्रवाई होगी.
एसडीओ ने कहा कि अवैध रूप से शराब बेचते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी. पर्व के दौरान अनुशासन बनी रहे, ताकि प्रशासन को सहयोग मिल सके. डीएसपी चंदन कुमार वत्स ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चो को शराब पीने से रोकें, डीजे निर्धारित मानक ध्वनि पर ही बजायें. आपसी विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करनेवालों को चिह्नित करें. बैठक में सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह, लौहसिंघना टीओपी प्रभारी रमेश कुमार सिंह, वार्ड पर्षद बबीता देवी, राजेश सिन्हा, विश्वनाथ विश्वकर्मा, सुनील सिन्हा , विशाल कुमार वर्मा ओकनी मुहल्ला, लौहसिंघना मुहल्ला के कई गण्यमान्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >