हजारीबाग : सिलवार रामनवमी पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक में रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया. इसके लिए समिति गठित किया गया. समिति में ओमप्रकाश देव अध्यक्ष चुने गये. वहीं उपाध्यक्ष भीम कुमार यादव, सचिव केदारनाथ राम, उप-सचिव विशेश्वर पांडेय, कोषाध्यक्ष रविकिशोर देव, उप-कोषाध्यक्ष छोटीलाल राणा चुने गये.
व्यवस्थापक जगदीश प्रसाद, भुवनेश्वर राम पासवान, महेंद्र राम व बाबूलाल राम चुने गये. कार्यकारिणी में रंजीत कुमार रवि, अनिल कुमार दास, महेंद्र कुमार दास, संजय प्रसाद, बासुदेव प्रसाद को रखा गया. इधर, अन्य प्रखंडों में भी रामनवमी पर्व की तैयारी शुरू कर दी गयी है. प्रशासन की ओर से शांित समिति की बैठक का दौर शुरू हो गया है. बुद्धिजीवियों व समाज के लोगों को शांति बनाने में सहयोग की अपील की गयी है.
