शिक्षक व आंगनबाड़ी सेविका ने की आत्महत्या

हजारीबाग : सदर कोर्रा टीओपी क्षेत्र के सुरेश कॉलोनी गिरजा नगर में ज्ञान ज्योति मेमोरियल कॉलेज के शिक्षक दिनेश प्रसाद ने फांसी लगाकर मंगलवार की सुबह खुदकुशी कर ली. वह किराये के मकान में रहते थे और घर में अकेले थे. मंगलवार को शिक्षक दिनेश प्रसाद के कमरे का दरवाजा दोपहर 12 बजे बजे तक […]

हजारीबाग : सदर कोर्रा टीओपी क्षेत्र के सुरेश कॉलोनी गिरजा नगर में ज्ञान ज्योति मेमोरियल कॉलेज के शिक्षक दिनेश प्रसाद ने फांसी लगाकर मंगलवार की सुबह खुदकुशी कर ली. वह किराये के मकान में रहते थे और घर में अकेले थे. मंगलवार को शिक्षक दिनेश प्रसाद के कमरे का दरवाजा दोपहर 12 बजे बजे तक नहीं खुला. मकान में रह रहे अन्य लोगों ने दरवाजा बंद देख आवाज लगायी, लेकिन कुछ प्रतिक्रिया नहीं मिली. तब लोगों ने इसकी जानकारी पीसीआर को दी. पीसीआर ने कोर्रा टीओपी पुलिस को सूचना दी. पुलिस वहां पहुंची और दरवाजा को तोड़ कर अंदर गयी,

जहां शिक्षक का शव पंखा से झूलता पाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कोर्रा टीओपी प्रभारी रामाशंकर मिश्रा के अनुसार शिक्षक केबुल तार का इस्तेमाल कर सिलिंग पंखा से झूल गया. मृतक की पत्नी रिश्तेदार के घर सिंदरी गयी हुई है. पुलिस को शव के पास से सुसाइडल नोट मिला है. जिसमें उसने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेवार ठहराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इधर, दूसरी घटना चुरचू थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव में घटी. आंगनबाड़ी सेविका गीता देवी (पति-चंद्रिका यादव) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतका की पांच पुत्रियां हैं. परिजनों ने बताया कि गीता का मानसिक रोग का इलाज चल रहा था. मृतका के पति पारा शिक्षक हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >