ओवरटेक करने में दो ट्रक भिड़े, एक पलटा

चरही : चुरचू प्रखंड के चरही घाटो चौक पर सोमवार की सुबह बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी. ओवरटेक करने के क्रम में हजारीबाग से रामगढ़ की ओर चोकर लेकर जा रहे ट्रक एक दूसरे ट्रक से टकरा गया. इस क्रम में चोकर लदा ट्रक (एचआर-55पी-4187) घाटो मोड़ के पास पीपल पेड़ के पास पलट […]

चरही : चुरचू प्रखंड के चरही घाटो चौक पर सोमवार की सुबह बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी. ओवरटेक करने के क्रम में हजारीबाग से रामगढ़ की ओर चोकर लेकर जा रहे ट्रक एक दूसरे ट्रक से टकरा गया.
इस क्रम में चोकर लदा ट्रक (एचआर-55पी-4187) घाटो मोड़ के पास पीपल पेड़ के पास पलट गया. जबकि दूसरा खाली ट्रक दूसरी ओर कई दुकानों को अपनी चपेट में लेते हुए रुक गया. यह घटना सुबह 4.24 बजे की है. खाली ट्रक का चालक फरार हो गया. दुर्घटना में किसी की हताहत होने की जानकारी नहीं है. पुलिस दोनों वाहनों को उठवा कर थाना के पास लगा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >