हजारीबाग : आइसेक्ट विश्वविद्यालय में सोमवार को चार दिवसीय खेल महोत्सव शुरू हुआ. उद्घाटन कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने किया. मौके पर श्री गोविंद ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है. खेल से शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास के साथ छात्रों के बीच एकता का भाव जगता है.
उन्होंने छात्रों को होनेवाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामना दी. खेल विभाग के अध्यक्ष डाॅ रुद्र नारायण ने कहा कि खेल से विकास होता है. विवि में खेल करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को खेल के प्रति जागरूक करना है.
खेल विभाग के सदस्य नेहा सिन्हा, मनीषा सिन्हा, उदय रंजन व आकाश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये. सोमवार को कैरम बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कुल 28 छात्रों ने भाग लिया. इसमें बीएससी कृषि विभाग के विवेक राज प्रथम व बीए इंग्लिश के ऋषिकेश राज द्वितीय स्थान प्राप्त किया. आनेवाले तीन दिनों में और भी कई तरह के खेलों का आयोजन किया जायेगा. इसमें टेबल टेनिस, क्रिकेट व चेस शामिल हैं.
