बरकट्ठा : गोरहर थाना क्षेत्र के पतालसुर पुल के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बुधवार की देर शाम करीब 6.45 बजे जीटी रोड पर घटी. दुर्घटना में बाइक चालक मुजीम अंसारी (40) पिता-लाटो मियां ग्राम शिलाडीह निवासी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
वहीं अजय पंडित (32) पिता-चेतलाल पंडित गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बरकट्ठा अस्पताल से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. दोनों बरकट्ठा से दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे. इसी बीच बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकरायी और यह हादसाहुआ.
