साइबर अपराधियों ने दो भाइयों के तीन बैंक खातों से उड़ाये 5.26 लाख

बरही : साइबर अपराधियों की ओर से पडरिया निवासी धनेश्वर प्रसाद व नागेश्वर प्रसाद (दोनों के पिता झुमकलाल महतो) के तीन खातों से 5.26 लाख रुपये निकासी कर लेने का मामला सामने आया है. इनके तीनों खाते एचडीएफसी बैंक में हैं. घटना की जानकारी शनिवार को मिली, जब वे रकम की निकासी के लिए बैंक […]

बरही : साइबर अपराधियों की ओर से पडरिया निवासी धनेश्वर प्रसाद व नागेश्वर प्रसाद (दोनों के पिता झुमकलाल महतो) के तीन खातों से 5.26 लाख रुपये निकासी कर लेने का मामला सामने आया है. इनके तीनों खाते एचडीएफसी बैंक में हैं.
घटना की जानकारी शनिवार को मिली, जब वे रकम की निकासी के लिए बैंक गये. खाते की जांच करने पर पाया गया कि खाते से राशि की निकासी कर ली गयी है. इस संबंध में भुक्तभोगियों ने बरही थाना में अवेदन दिया है.
आवेदन के अनुसार बरही एचडीएफसी बैंक में धनेश्वर प्रसाद के दो बैंक खाते है. खाते में 4.29 लाख रुपये जमा थे. शनिवार को रकम निकासी के वक्त पता चला कि उनके अकाउंट में पैसे ही नहीं हैं. चेक करने पर पता चला कि दोनों खातों से बेगूसराय के किसी रामप्रवेश शर्मा के एसबीआइ बैंक खाते में रुपया ट्रांसफर किया गया है. इसकी जानकारी मिलते ही उनके होश उड़ गये. वे किसी रामप्रवेश को नहीं जानते हैं.
घटना की जानकारी होने पर उनके भाई नागेश्वर प्रसाद भी अपना अकाउंट चेक करने एचडीएफसी बरही, पहुंचे तो उनके भी खाते से उसी अकाउंट में रुपया ट्रांसफर किया गया है. बरही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस को शक है कि मामले मे बैंक के ही किसी कर्मचारी का हाथ हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >