छापामारी में शराब जब्त, आठ पकड़े गये

हजारीबाग : आबकारी विभाग ने बरही थाना क्षेत्र के धोवियाडीह में छापामारी कर शराब के अवैध कारोबारियों को पकड़ा है. पकड़े गये आरोपियों में सूरज प्रसाद, महेश पाठक, प्रयाग रजक, नेपाली कुमार मेहता, अनुज रजक व विनय कुमार साव शामिल हैं. इस दौरान आबकारी विभाग के अधिकारियों ने भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद की […]

हजारीबाग : आबकारी विभाग ने बरही थाना क्षेत्र के धोवियाडीह में छापामारी कर शराब के अवैध कारोबारियों को पकड़ा है. पकड़े गये आरोपियों में सूरज प्रसाद, महेश पाठक, प्रयाग रजक, नेपाली कुमार मेहता, अनुज रजक व विनय कुमार साव शामिल हैं. इस दौरान आबकारी विभाग के अधिकारियों ने भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद की है. यह कार्रवाई आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त एके मिश्रा के नेतृत्व में एसआइ रजनीश कुमार व जितेंद्र्र कुमार ने की. इसके बाद चौपारण के एक होटल में छापामारी की. इसमें 35 लीटर महुआ शराब जब्त व दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों मे भवनेश्वसर यादव व कौशल सिंह शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >