दो आरोपी को आजीवन कारावास

हजारीबाग : शहर के चर्चित हत्याकांड मामले में अपर जिला सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश पांडेय ने दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास व 15 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है. सजा पानेवालों में राजकुमार केसरी व वसंत केसरी शामिल है. इन पर कुम्हारटोली निवासी जैकी उर्फ जय किशन केसरी की हत्या करने का आरोप था. हत्याकांड […]

हजारीबाग : शहर के चर्चित हत्याकांड मामले में अपर जिला सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश पांडेय ने दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास व 15 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है.

सजा पानेवालों में राजकुमार केसरी व वसंत केसरी शामिल है. इन पर कुम्हारटोली निवासी जैकी उर्फ जय किशन केसरी की हत्या करने का आरोप था. हत्याकांड का यह मामला सदर थाना में दर्ज किया गया था. अज्ञात के विरुद्ध दर्ज मामले में पुलिस ने जांच के बाद उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय को समर्पित किया था.

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता मनोज कुमार ने न्यायालय के समक्ष 13 गवाहों का बयान कलमबद्ध कराया था. कोर्ट ने तमाम पहलुओं पर गौर करने के बाद यह फैसला सुनाया. फैसले में न्यायालय ने कहा कि जुर्माना की आधी रकम मृतकों के परिजनों को दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >