हजारीबाग : जबरन सरस्वती चंदा वसूलने मामले में पकड़े गये तीन युवक को मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसमे डेमोटांड़ के गोपाल कुमार, वीरेंद्र कुमार व विशाल कुमार है. तीनों युवकों पर रंगदारी का मामला दर्ज किया गया.
इसके अनुसार तीनों युवक रविवार की शाम डेमोटांड़ स्थित एक अंडा दुकान से जबरन चंदा मांग रहा था. चंदा देने से इनकार करने पर दुकानदार के साथ हाथापाई करने लगे. इस बीच दुकानदार ने मुफस्सिल पुलिस को फोन कर सूचना दी. थाना प्रभारी सुमन कुमार मौके पर पहुंच कर तीनों युवको को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
