मां को बचाने में पुत्र जला

गिद्दी(हजारीबाग) : नाश्ता बनाने के दौरान शारदा देवी जल गयी. अपनी मां को बचाने में पुत्र कौशल भी जल गया. दोनों का प्राथमिक इलाज गिद्दी अस्पताल में किया गया. महिला शारदा देवी को यहां से रांची रेफर कर दिया गया. यह घटना गुरुवार सुबह 7.30 बजे की है. रिवर साइड भुरकुंडा में शारदा देवी छोटा […]

गिद्दी(हजारीबाग) : नाश्ता बनाने के दौरान शारदा देवी जल गयी. अपनी मां को बचाने में पुत्र कौशल भी जल गया. दोनों का प्राथमिक इलाज गिद्दी अस्पताल में किया गया. महिला शारदा देवी को यहां से रांची रेफर कर दिया गया. यह घटना गुरुवार सुबह 7.30 बजे की है. रिवर साइड भुरकुंडा में शारदा देवी छोटा गैस पर नाश्ता बना रही थी. उनकी साड़ी में आग पकड़ ली.

आग की लपट तेज होने से वह जल गयी. अपनी मां को बचाने में कौशल भी जल गया. गिद्दी के चिकित्सकों ने बताया कि शारदा काफी जल गयी है. शारदा के पति छोटू प्रसाद गिद्दी वाशरी परियोजना के कर्मी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >