गरीबों व किसानों की जमीन लूट रही भाजपा: निर्मला

सोमवार को विधायक निर्मला देवी कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचीं हजारीबाग : बड़कागांव विधायक निर्मला देवी जेल से छूटने के बाद एक मामले में पेशी के लिए व्यावहार न्यायालय पहुंचीं. वह बड़कागांव थाना कांड संख्या 163-16 मामले में संबंधित कोर्ट में हाजिर हुईं. पेशी के बाद विधायक विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए […]

सोमवार को विधायक निर्मला देवी कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचीं
हजारीबाग : बड़कागांव विधायक निर्मला देवी जेल से छूटने के बाद एक मामले में पेशी के लिए व्यावहार न्यायालय पहुंचीं. वह बड़कागांव थाना कांड संख्या 163-16 मामले में संबंधित कोर्ट में हाजिर हुईं.
पेशी के बाद विधायक विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए रांची रवाना हुईं. जाने के क्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों व किसानों की जमीन लूटने का काम कर रही है. भाजपा सांसद व विधायक सरकार का एजेंट बन कर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केरेडारी चट्टीबारियातु कोल खनन परियोजना खुलवाने के लिए काफी उतावले थे. लेकिन अब ये चुप हो गये हैं.
उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में बकोरिया कांड, मुख्य सचिव और डीजीपी मामले के साथ-साथ बड़कागांव के विकास का मुद्दा उठायेंगे और सरकार की धांधली के खिलाफ भी आवाज उठायेंगे. मालूम हो कि विधायक निर्मला देवी बडकागांव के चीरूडीह गोली कांड मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत लेने के बाद दोबारा 24 मई 2017 को आत्मसमर्पण कर जेल गयीं थीं. उन्हें नौ जनवरी 2018 को जेल से रिहा किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >