महिला ने टांगी से मार कर हत्या की, गिरफ्तार
ठेठइटांगर : थाना क्षेत्र के केरिया पहान टोली में एक महिला ने एक व्यक्ति की टांगी से मार कर हत्या कर दी. महिला का आरोप है कि वह उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था. जानकारी के मुताबिक, केरिया पाहन टोली निवासी विधवा सुनीता देवी गुरुवार की शाम करीब पांच बजे घर में अकेली थी. इसी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 5, 2018 8:53 AM
ठेठइटांगर : थाना क्षेत्र के केरिया पहान टोली में एक महिला ने एक व्यक्ति की टांगी से मार कर हत्या कर दी. महिला का आरोप है कि वह उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था.
जानकारी के मुताबिक, केरिया पाहन टोली निवासी विधवा सुनीता देवी गुरुवार की शाम करीब पांच बजे घर में अकेली थी. इसी समय केरिया पहाड़ टोली निवासी 50 वर्षीय सुरसेन मुंडा उसके घर पहुंचा.
घर के अंदर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. इसी बीच सुनीता ने टांगी से मार कर सुरसेन की हत्या कर दी. पुलिस ने शव व खून लगा टांगी कब्जे में ले लिया है और महिला को गिरफ्तार कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि सुरसेन मुंडा हमेशा उसके साथ छेड़छाड़ करता था. आज भी उसके घर आकर सुरसेन मुंडा उसके साथ छेड़खानी कर रहा था. इधर, ग्रामीणों का कहना है कि सुरसेन व महिला के बीच प्रेम संबंध था. दोनों अक्सर मिला करते थे.
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 8:36 PM
January 15, 2026 8:34 PM
January 15, 2026 8:33 PM
January 15, 2026 8:31 PM
January 15, 2026 8:31 PM
January 15, 2026 8:30 PM
January 15, 2026 8:29 PM
January 15, 2026 8:28 PM
January 15, 2026 8:27 PM
January 15, 2026 8:25 PM
