Watch video: बेटे का पेट दर्द ठीक करने बुलाया, फिर महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर किया हमला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में डायन-बिसाही के शक में महिला लछी देवी पर बेरहमी से हमला. पसलियां टूटीं, गर्दन काटने की कोशिश. पुलिस जांच में जुटी.

विज्ञापन

गुमला. अंधविश्वास और डायन-बिसाही के आरोप में 40 वर्षीय लछी देवी की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि महिला की पसलियां तोड़ दी गयीं और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें पहुंचायी गयीं. धारदार हथियार से गर्दन काटकर जान लेने की कोशिश भी की गयी. घायल महिला सदर अस्पताल में भर्ती है. उसकी हालत इतनी गंभीर है कि वह बेड से उठ भी नहीं पा रही है. घटना सदर थाना क्षेत्र के बांकीर लिटिया टोली की है.

विज्ञापन

पेट दर्द ठीक करने के बहाने बुलाकर ले गये

महिला के पति खुयु उरांव ने गांव के गुबरु उरांव, उसके बेटे सिको उरांव सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार, गांव में करम नाचकर परिवार घर लौटा था. रात करीब 12 बजे बाबड़े उरांव पेट दर्द ठीक करने के बहाने लछी देवी को बुलाकर ले गया. बताया गया कि गुबरु उरांव के बेटे अमित के पेट में दर्द था. लछी झाड़-फूंक करने लगी. इसी दौरान अमित को दांत लग गया.

पहले भी हमले का लगाया गया है आरोप

इसके बाद आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने लछी की बेरहमी से पिटाई कर दी और धारदार हथियार से गर्दन काटने का प्रयास किया. पति के अनुसार, लछी पर पहले भी दो बार हमला हो चुका है. आठ माह पूर्व एक विवाह समारोह में मारपीट के बाद पंचायत में गुबरु ने माफी मांगी थी.

सदर थाना में दिया आवेदन

बुधवार को पति और दोनों बेटों रंजीत व दिलीप ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola