गुमला: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गुमला के महिला संगठन की ओर से पर्यावरण बचाओ अभियान के तीसरे चरण के तहत गुमला प्रखंड के भभरी गांव में पौधरोपण सह पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु एवं पूज्य गुरुदेव की पूजा-आरती, जयकारे और प्रसाद वितरण के साथ हुई.
ग्रामीणों के बीच फलदार और छायादार पौधों का वितरण
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच करंज, कटहल, मालदा आम, इलाहाबादी अमरूद, पीपल और बरगद समेत विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया. इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से गांव में पौधरोपण किया गया. संगठन की महिलाओं ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया.
ये भी पढ़ें- गुमला की 62 पंचायतें बनीं टीबी मुक्त, अब पूरे जिले को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य
पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर
पौधरोपण के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें संगठन की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों से प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संदेश दिया गया.
