फोटो लगा दीजियेगा 27 गुम 21 में शैक्षणि भ्रमण में छात्र चैनपुर. संत पीटर उच्च विद्यालय टोंगो के 150 विद्यार्थियों का दल एक दिनी शैक्षणिक भ्रमण के लिए गुरुवार को नेतरहाट रवाना हुआ. भ्रमण में विद्यार्थियों ने नेतरहाट क्षेत्र के विभिन्न जगहों जैसे कोयल भी पॉइंट, लेक व्यू प्वाइंट, डाकन नाशपाती बागान, आवासीय विद्यालय, सेल हाउस, लोध जलप्रपात, संत जोसफ विद्यालय, महुआ टावर आदि का भ्रमण किया. इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को झारखंड की प्रमुख खनिज बॉक्साइट, पत्थर (अल्युमिनियम पत्थर) को देखने व समझने का अवसर मिला. विद्यार्थियों ने इन जगहों पर प्राकृतिक सुंदरता व शैक्षणिक महत्व को समझने के लिए बहुत कुछ देखा व सीखा. विद्यालय के शिक्षक रोशन लकड़ा, थदेयूस तिर्की, रेमेजीयूस कुजूर, अनिल एक्का, अरविंद बेक, अमित बड़ा, शिक्षिका शशि टोप्पो, अंकित मिंज ने बच्चों का मार्गदर्शन किया. और उन्हें इन जगहों के बारे में विस्तार से बताया. शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों को अपने आंखों से प्रत्यक्ष दर्शन करने का अवसर मिला. और उन्हें अगले दिन लिखित रूप से जमा करने को कहा गया है. इस तरह विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता व सांस्कृतिक महत्व को समझने का अवसर मिला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
