शैक्षणिक भ्रमण में नयी चीजें समझ रहे हैं विद्यार्थी

शैक्षणिक भ्रमण में नयी चीजें समझ रहे हैं विद्यार्थी

कामडारा. ग्लॉसप मेमोरियल उच्च विद्यालय कामडारा से 43 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए दार्जिलिंग गया हुआ है. जहां छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के दल ने रोपवे, चिड़ियाघर, टैगोर हिल, दार्जिलिंग टाऊन, वतासिया लूप, रॉक गार्डन, नेपाल बॉर्डर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर व चाय की पर्वतीय खेतीबारी का भ्रमण कराया गया. भ्रमण के क्रम में छात्र-छात्राएं नयी-नयी चीजों को देख व समझ रहे हैं. भ्रमण के पश्चात 27 अक्टूबर को सभी वापस आयेंगे. भ्रमण में विद्यालय के प्रधानाध्यपक मार्टिन लूथर नाग, जेम्स टोप्पो, सेलेस्टीना भेंगरा, पीटर पवन बारला, नीरज कंडुलना, तरुणा कुमारी, मनीष नाग, पुष्पा तोपनो, प्रियंका भेंगरा द्वारा सहयोग किय जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >