शिव मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
शिव मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
भरनो. प्रखंड के डुड़िया गांव स्थित महादेव टोंगरी में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार से चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ. कार्यक्रम के पहले दिन श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली. आचार्य पंडित बिट्टू दुबे, अनिल नाथ कर, उमा पंडित, भागीरथ पंडित, संतोष कुमार कर, शशि पंडा, पंकज कर और अमन ठाकुर के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ डुड़िया नदी से 501 महिलाओं व कन्याओं ने जल उठाया और पैदल यात्रा करते हुए मंदिर परिसर पहुंचीं. इस दौरान श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण कर मंदिर में जलाभिषेक किया. मुख्य यजमान संजीत कुमार गुप्ता, दिलेश्वर महतो, दिगंबर महतो, अशोक साव, रोहन महतो, विकास सिंह और पवन गुप्ता की सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं.
नर्मदेश्वर शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
सिसई. प्रखंड के छरदा रोड स्थित नवनिर्मित नर्मदेश्वर शिव मंदिर में शनिवार से तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुरू हुआ. महोत्सव के पहले दिन सुबह कंस नदी से कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें विभिन्न गांवों व टोलों से लगभग 1900 महिलाओं व कन्याओं ने अपनी उपस्थित दर्ज करायी. आचार्य सूर्य नारायण पाठक ने विधिवत पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने कंस नदी से कलश में जल भरा, जिसके बाद जयकारों के साथ यात्रा मंदिर परिसर पहुंची. मंदिर में यजमान पीयूष मिश्रा, रश्मि मिश्रा, रोहित मिश्रा, श्रुति मिश्रा और मुकेश श्रीवास्तव, उर्वशी देवी ने कलश स्थापना करायी. शनिवार को कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण, भंडारा व संध्या में अखंड हरिकीर्तन का आयोजन हुआ. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रविवार को अखंड हरिकीर्तन व शिव चर्चा होगी, जबकि सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा और विशाल भंडारा के साथ महोत्सव का समापन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश श्रीवास्तव, राजकिशोर प्रसाद शर्मा, सिद्धि शर्मा, शंभु प्रसाद शर्मा, रोहित शर्मा, सौरभ शर्मा, पंकज कुमार साहू, सत्येंद्र साहू, शैलेश शर्मा, विनोद शर्मा, मंजु देवी, सनबीर शर्मा उर्फ गोलू, दीपक अधिकारी, हिंदू बबलू, बहादुर साहू, पुरुषोत्तम साहू, तेतरू ठाकुर, कार्तिक पंडित और मंगल उरांव आदि का सराहनीय योगदान रहा.