सिसई. रंजीत नारायण सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुदरा में गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित कर यूजीसी नेट जीआरएफ परीक्षा में 99.5 प्रतिशत अंक लाकर सफलता प्राप्त करने वाली अदिति कुमारी व जोनल स्तर साइंस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले कक्षा अष्टम के भैया गौरव कुमार व बहन शिवानी कुमारी को गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस देकर सम्मानित किया गया. प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा, स्कूल के संरक्षक अरुण नारायण सिंह व उपाध्यक्ष अरखितानंद देवघरिया ने तीनों को अंगवस्त्र व मेडल देकर सम्मानित किया. प्रधानाचार्य ने कहा कि अदिति कुमारी का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि अदिति स्कूल की पूर्ववर्ती छात्रा रही है. 2018 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची में नामांकन ली. जहां से उन्होंने स्नातक पास की. रांची महिला महाविद्यालय से हिंदी प्रतिष्ठा में गोल्ड मेडलिस्ट बनी. वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा है. अदिति पहली प्रयास में यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा में सर्वोच्च 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल को गौरवांवित किया है. अरखितानंद देवघरिया ने कहा कि स्कूल में मिले शिक्षा व संस्कार से यहां के भैया बहनों ने हमेशा से स्कूल का नाम रोशन करते आ रहे हैं. मौके पर उदय चंद्र देवरिया, शिक्षक कमल सिंह, ममता कुमारी, सरिता कुमारी, कौशल्या कुमारी, जितेंद्र कुमार, नाथू भगत, महावीर गोप सहित विद्यार्थी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
