Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ हो सकती है बारिश, मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में वज्रपात की भी जतायी आशंका, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार झारखंड में आज कई जिलों में बारिश की संभावना है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है. गुमला और लातेहार के कुछ भागों में मेघ गर्जन की संभावना है. हल्की बारिश भी हो सकती है और इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इस बाबत मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक झारखंड के उत्तर पूर्वी, दक्षिणी एवं मध्य भागों में आज गुरुवार को मेघ गर्जन हो सकता है और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना जतायी गयी है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के किन जिलों में मेघ गर्जन के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका, मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. मेघ गर्जन हो सकता है और इसके साथ ही बारिश की भी संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है. खासकर खेतों में काम कर रहे किसान भाइयों से अपील की गयी है कि मौसम खराब रहने की स्थिति में खेतों से बाहर निकलकर पेड़ों के नीचे भूलकर भी नहीं जाएं. सुरक्षित स्थान देखकर ही रुकें.

Also Read: Jharkhand Monsoon Update : झारखंड में Monsoon कब देगा दस्तक, प्री मानसून बारिश होगी! मौसम के मिजाज पर पढ़िए वैज्ञानिकों का क्या है पूर्वानुमान

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >