Jharkhand Foundation Day Live : खूंटी पहुंचे झारखंड के CM हेमंत सोरेन बोले-अब आपका अधिकार पहुंचेगा आपके द्वार

Jharkhand Foundation Day 2021 Live Update, रांची न्यूज : झारखंड का 21वां स्थापना दिवस पूरे राज्य में मनाया जा रहा है. खूंटी के उलिहातू पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अब आपका अधिकार आपके द्वार तक पहुंचेगा. सरकार परित्यक्त महिलाओं को पेंशन देगी.

Live Updates
4:31 PM. 15 Nov 21 4:31 PM. 15 Nov

मुर्गी फार्म खोलें, अंडा खरीदेगी सरकार

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पलाश ब्रांड से महिलाओं द्वारा बनाई जा रही सामग्रियों को जेल, स्कूल और अन्य जगहों पर सप्लाई कराने का निर्देश दिया. कैदियों के लिए दूसरे राज्य से अनाज खरीदना पड़ता है. आप दाल, चावल, सरसों उगाइये. आपसे खरीदने का एग्रीमेंट जिला प्रशासन करेगा. मुर्गी फार्म खोलें. सरकार द्वारा अंडा खरीदकर राज्य के बच्चे को खिलाया जाएगा.

4:31 PM. 15 Nov 21 4:31 PM. 15 Nov

कोरोना काल में मजदूरों को हवाई जहाज से वापस लाया

खूंटी के उलिहातू में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना में देश के अलग-अलग हिस्सों में मजदूर फंसे थे. देशभर में झारखंड पहला राज्य है जिसने मजदूरों को बस, ट्रेन और हवाई जहाज से वापस लाया. आज से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है. लोगों को योजना की जानकारी नहीं है. सरकार लोगों को लोन दे रही है.

3:38 PM. 15 Nov 21 3:38 PM. 15 Nov

111 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने खूंटी के उलिहातू में 111 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया.

3:38 PM. 15 Nov 21 3:38 PM. 15 Nov

परित्यक्त महिलाओं को मिलेगी पेंशन

बिरसा मुंडा की जयंती पर सरकार ने निर्णय लिया है कि परित्यक्त व बुजुर्ग को पेंशन देगी. कोई लाल कार्ड या बीपीएल की जरूरत नहीं होगी. संपन्न लोग स्वेच्छा से योजना का त्याग कर सकते हैं. विधवा जिस दिन विधवा होगी उसी दिन से लाभ की अधिकारी होगी. जिस महिला को पुरुष छोड़ देता है वैसी महिलाओं को भी सरकार पेंशन देगी.

3:38 PM. 15 Nov 21 3:38 PM. 15 Nov

लड़कर लिया है अलग राज्य 

सीएम हेमंत सोरेन ने खूंटी के उलिहातू में कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती मनाते हुए 150 वर्ष पूरे हो गए हैं. 150 वर्ष लग गए भगवान बिरसा मुंडा का नाम देश के पटल पर जाने में. आज देश की जनता दिल्ली का दरवाजा खटखटाने की हिम्मत रखता है. इसलिए देश में बिरसा मुंडा को सम्मान देने के लिए झुकना पड़ा. आदिवासी किसी से भीख नहीं मांगते. राज्य भी भीख में नहीं मिला है. इसके लिए लड़ना पड़ा है.

3:38 PM. 15 Nov 21 3:38 PM. 15 Nov

फूलो झानो योजना से बदलेगी तस्वीर 

सीएम हेमंत सोरेन ने खूंटी के उलिहातू में कहा कि फूलो झानो योजना के तहत पेड़ के नीचे हाट बाजार में हड़िया बेच रही महिलाओं के लिए उनकी सरकार ने पूरा दरवाजा खोल रखा है. इस समाज को धीरे-धीरे खोखला करने का षड्यंत्र चल रहा है. समाज को इसका बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना होगा. हर समय बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू जैसे लोग पैदा नहीं होंगे. आप जागरूक नहीं होंगे तो सरकार लाख प्रयास कर ले, तस्वीर नहीं बदल सकती.

3:22 PM. 15 Nov 21 3:22 PM. 15 Nov

20 वर्ष में पहली बार खिलाड़ियों को मिली नौकरी

नौजवानों को विदेश में पढ़ने के लिए अनुदान देकर सरकार उन्हें पढ़ा रही है. खूंटी, गुमला, सिमडेगा में खिलाड़ियों की खान है. 20 वर्ष में पहली बार खिलाड़ियों को नौकरी दी गयी है. यही वजह है कि जो खेल रांची में होना चाहिए था वो खेल सिमडेगा में हुआ.

3:22 PM. 15 Nov 21 3:22 PM. 15 Nov

सदियों से पिछड़े हैं आदिवासी

झारखंड के आदिवासी सदियों से पिछड़े हैं. आज आपके बीच का ही एक युवक समाज को दिशा दे रहा है. हम आपके लिए योजना तैयार करते हैं. जिसमें जल, जंगल व जमीन का ध्यान रखा जाता है.

3:22 PM. 15 Nov 21 3:22 PM. 15 Nov

पशुपालन से बदलेगी तस्वीर 

सीएम हेमंत सोरेन ने खूंटी में कहा कि ये सब नहीं होगा तो यहां का आदिवासी समुदाय बिखर जाएगा. गाय व बकरी को बेचकर गरीब बीमारियों का इलाज करते हैं. बच्चे का फीस भरते हैं. ये सब नहीं रहेगा तो दलाल और महाजनों से कर्ज लेना होगा. इसलिए इन योजनाओं को आपके बीच लाया गया है.

3:22 PM. 15 Nov 21 3:22 PM. 15 Nov

अब नहीं होंगे गांव में कमजोर बच्चे

सीएम हेमंत सोरेन ने खूंटी में कहा कि सरकार गाय, सुअर, बकरी पालन के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है. राज्य में बच्चे कुपोषित पैदा हो रहे हैं. इसलिए इन योजनाओं को बढ़ाया जा रहा है. घर-घर में दूध होगा. मांस मछली की व्यवस्था होगी, तो गांव के बच्चे कमजोर पैदा नहीं होंगे.

3:22 PM. 15 Nov 21 3:22 PM. 15 Nov

आपका अधिकार आपके द्वार तक पहुंचाने आये हैं

खूंटी (चंदन कुमार) : खूंटी के उलिहातू पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य अलग होने से पहले बिरसा जयंती को यदा कदा लोग मना पाते थे. अब आपका अधिकार आपके द्वार तक पहुंचाने के लिए आये हैं. सभी योजनाएं आप तक पहुंचायी जा रही हैं. ये योजनाएं चलती आ रही हैं इसे और अधिक बढ़ाने का प्रयास है.

3:22 PM. 15 Nov 21 3:22 PM. 15 Nov

आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आगाज

झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू से सीएम हेमंत सोरेन ने आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आगाज किया. इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं विधायक विकास मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.

2:56 PM. 15 Nov 21 2:56 PM. 15 Nov

नियुक्ति पत्र का वितरण

झारखंड स्थापना दिवस व बिरसा मुंडा जयंती पर खूंटी के उलिहातू में आयोजित कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया.

2:56 PM. 15 Nov 21 2:56 PM. 15 Nov

बिरसा मुंडा के पैतृक गांव में सीएम 

झारखंड स्थापना दिवस व धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटी के उलिहातू पहुंचे. इस मौके पर उनके साथ ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम व विधायक विकास मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया.

2:56 PM. 15 Nov 21 2:56 PM. 15 Nov

बिरसा मुंडा को नमन

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया.

2:56 PM. 15 Nov 21 2:56 PM. 15 Nov

पीएम ने किया बिरसा मुंडा संग्रहालय का ऑनलाइन उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इस अवसर पर रांची स्थित कार्यक्रम स्थल पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी, मंत्री चंपई सोरेन सहित कई सांसद, राज्यसभा सांसद, विधायक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

2:56 PM. 15 Nov 21 2:56 PM. 15 Nov

राज्यपाल ने भी किया नमन

धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्यपाल रमेश बैस ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित किया.

2:56 PM. 15 Nov 21 2:56 PM. 15 Nov

धरती आबा को नमन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी खूंटी के उलिहातू पहुंचे और धरती आबा को नमन किया.

2:56 PM. 15 Nov 21 2:56 PM. 15 Nov

धरती आबा को श्रद्धांजलि 

धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन, न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस मौके पर झारखंड भवन, नई दिल्ली में भगवान बिरसा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया.

2:56 PM. 15 Nov 21 2:56 PM. 15 Nov

बिरसा मुंडा को किया नमन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटी के उलिहातू पहुंचे. जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. इस मौके पर उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया.

2:56 PM. 15 Nov 21 2:56 PM. 15 Nov

आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

आज सरकार आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत करेगी. यह 28 दिसंबर तक चलेगा. प्रोजेक्ट भवन के दूसरे तल्ले पर चार बजे से मुख्य समारोह होगा. इसमें श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता व आलमगीर आलम भी हिस्सा लेंगे.

2:56 PM. 15 Nov 21 2:56 PM. 15 Nov

कई योजनाओं का होगा उद्घाटन

राजधानी रांची में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कई नयी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. पूरी हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन भी होगा. नियुक्ति पत्र व परिसंपत्तियों का वितरण राजधानी के साथ-साथ जिलों में भी होगा.

2:56 PM. 15 Nov 21 2:56 PM. 15 Nov

खूंटी में कार्यक्रम आज

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भगवान बिरसा की जयंती के मौके पर खूंटी में आयोजित समारोह में भी हिस्सा लेंगे. राज्य के आठों मंत्री प्रभारवाले जिलों में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. रांची में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो भी रहेंगे.

1:44 PM. 15 Nov 21 1:44 PM. 15 Nov

झारखंड का 21वां स्थापना दिवस आज

रांची न्यूज : झारखंड का 21वां स्थापना दिवस आज सोमवार को पूरे राज्य में मनाया जा रहा है. मुख्य समारोह का आयोजन रांची के प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में शाम चार बजे से होगा. इस समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे. इस मौके पर योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास के साथ-साथ मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र व परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे.

1:44 PM. 15 Nov 21 1:44 PM. 15 Nov

Posted By : Guru Swarup Mishra

मुख्य बातें

Jharkhand Foundation Day 2021 Live Update, रांची न्यूज : झारखंड का 21वां स्थापना दिवस पूरे
राज्य में मनाया जा रहा है. खूंटी के उलिहातू पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अब आपका अधिकार आपके द्वार तक पहुंचेगा. सरकार परित्यक्त महिलाओं को पेंशन देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >