10 वर्षो के बाद भी आइटीआइ कॉलेज चालू नहीं

चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा गांव के समीप मुख्य सड़क के किनारे आइटीआइ कॉलेज का भवन बनकर तैयार है

: चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा में आइटीआइ कॉलेज का भवन है. : भवन बना, परंतु, अबतक शिक्षकों की बहाली नहीं हुई है. 27 गुम 36 व 37 में 10 वर्षो से बेकार पड़ा भवन 27 गुम 38 में गुमला विधायक प्रतिनिधि, गुमला चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा गांव के समीप मुख्य सड़क के किनारे आइटीआइ कॉलेज का भवन बनकर तैयार है. भवन बने 10 वर्ष हो गया. अबतक कॉलेज में पढ़ाई शुरू नहीं हुई है. कॉलेज में पढ़ाई शुरू नहीं होने का मुददा गुरुवार को विधानसभा सत्र के शून्यकाल के दौरान गुमला विधानसभा के विधायक भूषण तिर्की ने उठा. विधायक ने सरकार से चैनपुर स्थित आइटीआइ कॉलेज को चालू कराने की मांग की है. विधायक ने कहा है कि गुमला विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर अनुमंडल में आइटीआइ कॉलेज भवन बनकर तैयार है. 10 वर्ष पहले ही भवन बन गया है. परंतु, अबतक यहां पढ़ाई शुरू नहीं हुई है. यहां तक कि ट्रेनिंग की भी सुविधा यहां शुरू नहीं की गयी है. मैं सरकार से मांग करता हूं कि चैनपुर अनुमंडल में आइटीआइ की पढ़ाई अविलंब शुरू करायी जाये. ताकि स्थानीय छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिल सके. खंडहर हो रहा है कॉलेज का भवन चैनपुर में 10 वर्ष पहले बना आइटीआइ कॉलेज का भवन अब खंडहर हो रहा है. जबकि यहां कॉलेज के अलावा छात्रावास की भी सुविधा है. परंतु, भवन बनने के बाद से इसकी देखरेख की कोई व्यवस्था नहीं है. जिस कारण भवन के चारों ओर झाड़ियां उग आयी है. अगर आइटीआइ कॉलेज चालू नहीं किया गया तो आने वाले दो तीन सालों में कॉलेज भवन के खिड़की व दरवाजों की चोरी हो जायेगी. भवन भी भूत बंगला बन जायेगा. यहां बता दें कि चैनपुर प्रखंड के लोगों ने कॉलेज को चालू कराने की मांग गुमला विधायक के पास रखा था. विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा में कॉलेज का मुददा उठाया है. अगर यह कॉलेज चालू हो जाता है तो चैनपुर, डुमरी, जारी व रायडीह प्रखंड के युवक युवती यहां पढ़ाई कर सकेंगे. जिससे उन्हें खुद का रोजगार करने का अवसर मिलेगा. परंतु, यहां सिर्फ भवन बनाकर छोड़ दिया गया है. शिक्षकों की बहाली अबतक नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >