टंगरा मार्केट में दुकानों के आवंटन में अनियमितता

बिना टेंडर 20 दुकानों की सेटिंग-गेटिंग का आरोप

बिना टेंडर 20 दुकानों की सेटिंग-गेटिंग का आरोप

चार दुकानों का ही निकला टेंडर, बाकी 20 दुकानों को चहेते लोगों में बांटने की तैयारीगुमला. गुमला के टंगरा मार्केट में बनी 24 दुकानों के आवंटन को लेकर बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है. आरोप है कि नगर परिषद द्वारा केवल चार दुकानों के लिए ही टेंडर निकाला गया, जबकि बाकी 20 दुकानों को बिना किसी प्रक्रिया के सेटिंग-गेटिंग के जरिये चहेते लोगों को देने की योजना बनायी गयी है. सूत्रों के अनुसार 19 लोगों की एक सूची भी तैयार कर ली गयी है, जिनमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों को पांच दुकानें देने की तैयारी है. चर्चा है कि प्रति दुकान मोटी रकम लेकर आवंटन किया जा रहा है. हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की जानकारी नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों तक को नहीं थी. जैसे ही यह मामला उजागर हुआ, जनप्रतिनिधियों में आक्रोश बढ़ गया है और इसे गंभीर अनियमितता माना जा रहा है. टंगरा मार्केट का मुद्दा अब तूल पकड़ने लगा है और चेंबर ऑफ कॉमर्स तक पहुंच गया है. चेंबर ने नगर परिषद को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि नियमों के विरुद्ध दुकानों का आवंटन हुआ, तो आंदोलन किया जायेगा. वहीं फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने मांग की है कि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुकानें दी जायें, क्योंकि उन्हें मुख्य सड़क से हटाया गया था.

नगर परिषद उपाध्यक्ष ने कहा

नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि उन्हें केवल चार दुकानों के टेंडर की जानकारी अखबार से मिली है, जबकि बाकी दुकानों के आवंटन को लेकर कोई सूचना नहीं दी गयी. उन्होंने कहा कि यह मामला बोर्ड की बैठक में उठाया जायेगा.

नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा

नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने कहा कि उन्हें टेंडर प्रक्रिया की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब 24 दुकानें बनी हैं, तो केवल चार का ही टेंडर क्यों निकाला गया. साथ ही 20 दुकानों के कथित आवंटन की जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला बोर्ड बैठक में प्रमुखता से उठाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >