कठिनाइयों से घबराये नहीं, नशापान से दूर रहें : डालसा सचिव

स्टार डीपीएस स्कूल गुमला में कक्षा दसवीं के छात्रों का विदाई समारोह हुआ.

प्रतिनिधि, गुमला स्टार डीपीएस स्कूल गुमला में कक्षा दसवीं के छात्रों का विदाई समारोह हुआ. मुख्य अतिथि डालसा सचिव रामकुमार लाल गुप्ता थे. विद्यालय के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार प्रसाद ने कहा कि मिलना बिछुड़ना प्रकृति का शाश्वत नियम है. दसवीं के छात्र इस विद्यालय में अपनी शिक्षा पूरी कर शैक्षणिक जीवन के अगले पायदान पर कदम रखने वाले हैं. उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलें और किताबों से प्यार करें. आज ही संकल्प कर लें कि अपने जीवन में ऐसा कुछ करना है. जिससे विद्यालय परिवार, समाज और देश का नाम रोशन हो. विद्यालय की निर्देशिका अन्नु कुमारी ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को विद्यालय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है. जहां उन्होंने अपने स्कूली जीवन के सुनहरे पल बिताये. रामकुमार लाल गुप्ता ने कहा कि छात्र अपने आप संयमित कर ले तो सफलता उनके कदम चूमेगी. दसवी बोर्ड की परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी करें. लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें. कठिनाइयों से घबराये नहीं. नशापान से दूर रहें. विद्यालय से विदाई शैक्षणिक जीवन का समाप्त होना नहीं बल्कि कैरियर उन्नयन का सुनहरा अवसर है. विद्यालय की प्राचार्या सुनन्दा रॉय ने कहा कि छात्र समय प्रबंधन पर ध्यान देते हुए परीक्षा की तैयारी करें और लक्ष्य प्राप्ति तक मेहनत करते रहें. निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम ही सफलता प्रदान करने वाला मार्ग है. पढ़ाई का कोई विकल्प नहीं है. अपने अभिभावकों द्वारा आपके पढ़ाई में योगदान को ध्यान में रखकर उनके सपनों को पूरा करने का प्रयास करें. मौके पर सुशील कुमार सिंह, शहर के चार्टेड अकाउंटेंट शिवम जयसवाल, स्कूल के संरक्षक बद्री कुमार गुलशन, विद्यालय विकास समिति की उप सचिव नूतन रानी, धर्मेंद्र गुप्ता, लवली गुप्ता, रूणा सिंह, उप प्राचार्य विनय सतपति, उप प्राचार्या पूनम गुप्ता सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >