कोडरमा में परसाबाद पिकेट प्रभारी समेत 85 कोरोना संक्रमित
कोडरमा में परसाबाद पिकेट प्रभारी समेत 85 लोग कोरोना संक्रमित गुरुवार को पाये गये हैं. इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित बहेरवाटांड निवासी एक ही परिवार से जुड़े 17 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों की पहचान के पीछे ज्यादा लोगों की जांच होना बताया जा रहा है. कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान के लिए डीसी रमेश घोलप के निर्देश पर सभी प्रखंड मुख्यालयों में जांच शिविर का आयोजन किया गया. रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से शिविरों में कुल 1361 लोगों की जांच की गयी
एक दिन में 441 लोग हुए ठीक
गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 441 लोगों ने कोरोना को मात दी है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 22,927 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं. गुरुवार को देवघर जिला में 6, दुमका में 27, पूर्वी सिंहभूम में 57, गढ़वा में 18, गोड्डा में 14, गुमला में 12, हजारीबाग में 15, जामताड़ा में 22, खूंटी में 25, लोहरदगा में 17, पाकुड़ में 5, पलामू में 48, रांची में 29, सरायकेला में 63, सिमडेगा में 29 और पश्चिमी सिंहभूम में 54 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं.
6 लोगों की हुई मौत
राज्य में गुरुवार को कोरोना संक्रमण से 6 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक राज्य में कोरोना से 373 लोगों की मौत हो चुकी है. गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिला में 5 और लातेहार जिला में 1 व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है.