ट्रक ने मारा ट्रैक्टर को धक्का, 10 घायल

रायडीह : रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली बस स्टैंड के समीप सोमवार को सड़क हादसे में 10 लोग घायल हो गये. इसमें छह लोगों को गंभीर चोट लगी है. सभी घायलों को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. इनमें केमटे डाड़टोली के एरिक बेक, कोंडरा तेतरटोली की सुलोचनी कुमारी व गुड़िया कुमारी, मांझाटोली […]

रायडीह : रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली बस स्टैंड के समीप सोमवार को सड़क हादसे में 10 लोग घायल हो गये. इसमें छह लोगों को गंभीर चोट लगी है. सभी घायलों को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. इनमें केमटे डाड़टोली के एरिक बेक, कोंडरा तेतरटोली की सुलोचनी कुमारी व गुड़िया कुमारी, मांझाटोली की तेरेसा तिग्गा व लुरीसा तिग्गा, पुराना रायडीह की सोशन मिंज व सुषमा मिंज, कटकायां की सुनीता देवी, कोंडरा के वरदान टोप्पो व उदित सिंह शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार, रांची से छत्तीसगढ़ जा रहे ट्रक ने एक ट्रैक्टर को धक्का मार दिया. इससे ट्रैक्टर ट्रक में फंस गया और कुछ दूरी तक सड़क पर घसीटता रहा. इससे सड़क से गुजर रही एक सवारी गाड़ी ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी. इससे सवारी गाड़ी में बैठे यात्री घायल हो गये.घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और ट्रक व ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >