मजदूर की हत्या, गांव में दहशत

चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदगो निवासी सुखदेव गोप (53 वर्ष) की झांगुर गुट के अपराधियों ने बुधवार की रात को गला काट कर हत्या कर दी और शव को पपरा टोंगरी के समीप फेंक दिया. सुखदेव गांव में मजदूरी का काम करता था. इस हत्याकांड से गांव में दहशत है. नक्सल इलाका होने […]

चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदगो निवासी सुखदेव गोप (53 वर्ष) की झांगुर गुट के अपराधियों ने बुधवार की रात को गला काट कर हत्या कर दी और शव को पपरा टोंगरी के समीप फेंक दिया. सुखदेव गांव में मजदूरी का काम करता था. इस हत्याकांड से गांव में दहशत है.
नक्सल इलाका होने के कारण सुखदेव की हत्या के बाद गांव का कोई भी व्यक्ति शव को उठाने नहीं गया. दो चौकीदार व परिजन किसी प्रकार गुरुवार की रात आठ बजे शव को लेकर गुमला पहुंचे. मृतक का बेटा दिलीप गोप ने बताया कि बुधवार को उसके पिता पकनी गांव गया हुआ था. तभी दो बाइक में चार लोग उसे खोजने घर आये थे.
घर पर नहीं मिलने पर वे लोग पकनी गांव जा रहे थे. रास्ते में सुखदेव की भिड़ंत अपराधियों से हो गयी. अपराधियों ने बीच सड़क पर उसे भुजाली से काट कर मार डाला. हत्या करने के बाद अपराधी नाराबाजी करते हुए चले गये. थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. हत्या क्यों व किसने की है, इसकी अभी जांच हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >