गुमला : गुमला के कदमटोली गांव निवासी मंगरी प्रधान (60 वर्षीय) ने गांव के सुदन प्रधान के खिलाफ डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए ईंट से मार कर जान मारने का प्रयास करने व गांव से निकालने का मामला दर्ज कराया है.
घटना गुरुवार एक बजे की है. मंगरी ने बताया कि उसका पति खैंटू प्रधान बकरी चराने के लिए जंगल की ओर गया था. वह घर में अकेली थी. गांव का सुदन प्रधान व दर्जनों ग्रामीण घर में आये. मेरे ऊपर डायन -बिसाही करने का आरोप लगाते हुए सुदन के बेटे जय को खा जाने का आरोप लगा कर ईंट पत्थर चला कर हत्या करने का प्रयास किया. ईंट से मेरे सिर पर गंभीर चोट लगी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. घायल मंगरी प्रधान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
आठ हजार में हुई तालाब की नीलामी
रायडीह. कृषि फार्म सदाबहार तालाब का नीलामी बंदोबस्ती के लिए नीलामी राजीव गांधी सभागार में बीडीओ सह प्रशिक्षु आइएएस कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. नीलामी में कुल तीन अभ्यार्थी शामिल थे. इसमें निरंजन सिंह, सिसिलिया तिर्की व प्रभा मिंज थीं.
नीलामी की बोली सात हजार रुपये से शुरू हुई. इसमें निरंजन ने आठ हजार 600 रुपये की बोली लगा कर नीलामी में जीत हासिल की. मौके पर एसडीओ जय प्रकाश झा, सीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह, योगेंद्र गोप, बिरेन होरो, सयदा अहमदी, अनुप फ्रांसिस कुजूर, रूपेश साहू, पप्पू कुमार सिंह, लालो आदि मौजूद थे.
