रायडीह (गुमला) : रायडीह पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के हार्डकोर उग्रवादी रघु खड़िया को गिरफ्तार किया है. वह अपने परिवार से मिलने जमगाई गांव आया था. बस पकड़ने के लिए भलमंडा में सड़क किनारे खड़ा था.
तभी रायडीह थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने गुप्त सूचना पर उसे धर दबोचा. पूछताछ के बाद सोमवार को उसे गुमला कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. उसके खिलाफ रायडीह में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस उसे तीन साल से खोज रही थी.
बिहार में की थी हत्या : उग्रवादी रघु खड़िया ने पांच फरवरी 14 को लसड़ा घाटी में सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को जला दिया था. पालकोट थाना में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. वहीं बिहार के वैशाली जिला के देसरी थाना में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है.
