हादसे में युवक की मौत, दो घायल

गुमला. सदर थाना के एरोड्राम के समीप गुरुवार की शाम पिकअप व बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें एक युवक सोमा उरांव (22),खरका निवासी की रांची रिम्स ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. वहीं धर्मेद्र पासवान (22) व विकास उरांव (22) घायल हो गये. दोनों का इलाज चल रहा है. ये […]

गुमला. सदर थाना के एरोड्राम के समीप गुरुवार की शाम पिकअप व बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें एक युवक सोमा उरांव (22),खरका निवासी की रांची रिम्स ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. वहीं धर्मेद्र पासवान (22) व विकास उरांव (22) घायल हो गये.
दोनों का इलाज चल रहा है. ये लोग नागफेनी से मेला देख कर खरका गांव लौट रहे थे. तभी सामने से आ रही पिकअप से टकरा गये. हादसे में तीनों युवक घायल हो गये.
तभी वहां से गुजर रहे विस अध्यक्ष दिनेश उरांव ने तीनों युवकों को अपनी गाड़ी में बैठा कर अस्पताल पहुंचाया. घायल सोमा को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक डॉ बीके महतो ने रिम्स रेफर कर दिया. रांची जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पुलिस को सूचना मिलने पर शव को कब्जे में कर यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद पिकअप वाहन चालक पिकअप लेकर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >