केंद्रीय मंत्री ने किया अस्पताल का निरीक्षण

गुमला : केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, विधायक शिवशंकर उरांव व पूर्व विधायक कमलेश उरांव ने गुरुवार को सदर अस्पताल में स्पीकर दिनेश उरांव की मां फगनी देवी का हाल-चाल लिया. साथ ही सीएस डॉ एसएन झा से भी जानकारी ली. सीएस ने मंत्री को अवगत कराया कि उम्र होने की वजह से उन्हें कमजोरी व […]

गुमला : केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, विधायक शिवशंकर उरांव व पूर्व विधायक कमलेश उरांव ने गुरुवार को सदर अस्पताल में स्पीकर दिनेश उरांव की मां फगनी देवी का हाल-चाल लिया. साथ ही सीएस डॉ एसएन झा से भी जानकारी ली. सीएस ने मंत्री को अवगत कराया कि उम्र होने की वजह से उन्हें कमजोरी व खून की कमी है. खून चढ़ रहा है. केंद्रीय मंत्री ने ध्यान देने का निर्देश दिया. इसके बाद मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण किया.
जिसमें महिला, पुरुष वार्ड के निरीक्षण में मरीजों से उनका हालचाल जाना. साथ ही अस्पताल से मिलनेवाली सुविधाओं की जानकारी ली. महिला वार्ड निरीक्षण के क्रम में दिल्ली से बरामद नाबालिग युवती के परिजनों से भी मुखातिब हुए.
निरीक्षण के क्रम में सीएस डॉ एसएन झा ने मंत्री को सदर अस्पताल में एसएनसीयू की व्यवस्था शुरू होने की जानकारी दी.सीएस ने कहा कि एसएनसीयू के संचालन के लिए सारी तैयारी हो चुकी है. नर्सो व प्रशिक्षित चिकित्सक को यहां प्रतिनियुक्त करा कर इसे शुरू कर दिया जायेगा. केंद्रीय मंत्री ने एसएनसीयू के उपयोग से संबंधित जानकारी सीएस से ली. सीएस ने बताया कि जन्म के बाद कुछ शिशुओं की स्थिति काफी खराब रहती है. उसे एसएनसीयू में रख कर उसका इलाज किया जायेगा.
मंत्री ने पत्रकारों ने संस्थागत प्रसव का लाभ गुमला के मरीजों को नहीं मिलने की जानकारी दी. इस पर मंत्री ने सीएस से पूछताछ की. सीएस ने कहा कि हमारे यहां एनेस्थीसिया का एक ही चिकित्सक है. उसकी नियुक्ति दूसरे जगह है. उसे एनेस्थीसिया के लिए गुमला में प्रतिनियुक्त किया गया है.
मैंने अन्य प्रखंडों के अस्पताल में एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट दो चिकित्सक को गुमला में प्रतिनियुक्त किया है. शीघ्र ही वे योगदान देंगे. संस्थागत प्रसव के लिए मैंने चिकित्सक को व्यापक दिशा-निर्देश दिया है. मौके पर सावित्री देवी, यशवंत सिंह, अरविंद कुमार, निर्मल कुमार, सविंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, रामनंदन शाही सहित कई भाजपाई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >