बेटी को दिल्ली में बेचने की प्राथमिकी दर्ज

सिसई : सिसई थाना के जमगई गांव निवासी जगना उरांव ने थाने में अपनी नाबालिग बेटी को बेचने का मामला दर्ज कराया है. उसने सदर थाना के फट्टी गांव के रतनी देवी व पति संजय उररांव को खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा है कि 10 अक्तूबर 2011 को नगर गोंड्रोटोली निवासी चिलम […]

सिसई : सिसई थाना के जमगई गांव निवासी जगना उरांव ने थाने में अपनी नाबालिग बेटी को बेचने का मामला दर्ज कराया है. उसने सदर थाना के फट्टी गांव के रतनी देवी व पति संजय उररांव को खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जिसमें कहा है कि 10 अक्तूबर 2011 को नगर गोंड्रोटोली निवासी चिलम उराइंन के घर गयी थी. उसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटी. काफी खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चला. कुछ दिन बीत जाने के बाद गोंड्रोटोली निवासी बिरसा उरांव ने बताया कि आपकी बेटी को फट्टी निवासी रतनी ने दिल्ली ले गयी है.
जब रतनी से इस संबंध में पूछताछ की गयी, तो उसने दिल्ली ले जाने की बात स्वीकर करते हुए कहा कि उसे वापस ले आऊंगी. लेकिन दो माह बीत जाने पर उससे पूछने पर कहा कि तुम्हारी बेटी नहीं लायेंगे, जो करना है कर लो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >