नहीं मिले डीसी, नाराज हुई महिलाएं

गुमला : शहर के अंबेडकर नगर स्थित एसआरए ट्रेनिंग सेंटर की दर्जनों महिलाएं मंगलवार को डीसी से मुलाकात करने का प्रयास किया. लेकिन डीसी कार्यालय के कर्मियों द्वारा महिलाओं को सही जानकारी नहीं देने से महिलाएं नाराज हुई. सभी महिलाएं विकास भवन के सभागार में हो रहे जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव खत्म होने […]

गुमला : शहर के अंबेडकर नगर स्थित एसआरए ट्रेनिंग सेंटर की दर्जनों महिलाएं मंगलवार को डीसी से मुलाकात करने का प्रयास किया. लेकिन डीसी कार्यालय के कर्मियों द्वारा महिलाओं को सही जानकारी नहीं देने से महिलाएं नाराज हुई. सभी महिलाएं विकास भवन के सभागार में हो रहे जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव खत्म होने का इंतजार कर रही थी. संस्था की अध्यक्ष सुबूहू अतिम ने बताया कि हम सभी महिलाएं मिल कर एसआरए ट्रेनिंग संस्थान चला रही हैं. यह संस्था अंबेडकर नगर में संचालित की जा रही है.
संस्था में काम करनेवाली सभी महिलाएं शिक्षित हैं. हमारे यहां लगभग 150 महिलाएं व 80 बच्चे हैं. महिलाओं को हम कई ट्रेडाें में प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं. वहीं बच्चों को शिक्षित भी किया जा रहा है. यह सभी कार्य हम सभी नि:शुल्क करते हैं. साथ ही पढ़नेवाले विद्यार्थियों से फीस भी नहीं ली जाती है. ये सारा कार्य हम सभी मिल कर अपने खर्च से वहन करते हैं. हम सभी डीसी से मुलाकात कर उनसे संस्था को चलाने के लिए कुछ सहयोग करने की मांग करेंगे.
समाहरणालय से जो कार्य एनजीओ को दिया जाता है, उसमें से कुछ कार्य हम महिलाओं को दिया जाये. ताकि हम सभी संस्था की सदस्य उक्त कार्य को कर संस्था को अच्छी तरह संचालित कर सकें. मौके पर रेणु, समा, रोजी, चित्र, रेखा, रसीदा, नासरीन, जूही, अनिशा, नूरी, नरगिस, निगार, बिलकिस, निखत व नीलू सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >