स्वामी जी युवाओं के प्रेरणास्रोत : एसडीओ

बसिया : विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में मंगलवार को विवेकानंद जयंती सह स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. मुख्य अतिथि एसडीओ अमर कुमार ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप जला कर किया. एसडीओ ने कहा कि हम युवाओं के लिए स्वामी जी प्रेरणास्त्रोत हैं. ग्रामीण क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद के […]

बसिया : विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में मंगलवार को विवेकानंद जयंती सह स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. मुख्य अतिथि एसडीओ अमर कुमार ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप जला कर किया. एसडीओ ने कहा कि हम युवाओं के लिए स्वामी जी प्रेरणास्त्रोत हैं.
ग्रामीण क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद के नाम पर विद्यालय की स्थापना कर संस्कारयुक्त शिक्षा देना क्षेत्र के लिए अच्छी पहल है. इसके लिए प्रबंधन समिति व शिक्षकों के सामंजस्य से विद्यालय का संचालन होता है. आज हमें विवेकानंद के बताये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है.
हरि वनवासी विकास समिति सचिव ने स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब देश अंधकार में डूबा हुआ था, उस समय स्वामी जी ने धर्म, संस्कृति व मर्यादा के बल पर पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया था. कार्यक्रम में खेलकूद के साथ-साथ बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने विवश कर दिया.
वहीं विद्यालय के मयंक कंसारी ने विवेकानंद जयंती पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. कार्यक्रम में सुनील कुमार, अभय चौधरी व प्रमुख विनोद भगत, विश्वनाथ दास आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंद्र दुबे व धन्यवाद ज्ञापन अभिमन्यु महतो ने किया. मौके पर पुष्पा देवी, शिवराज साहू, चक्रवती राम, दुर्गा पाहन, रंजीत चौधरी, राजकुमार गुप्ता, शंकर साहू, प्रकाश साहू सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >