सिसई : जवान ने नशे में महिला को मार डाला

सिसई (गुमला) : पुलिसकर्मी रामसली उरांव ने सिसई थाना क्षेत्र के चांपी गांव निवासी दिला उरांव (60) की शुक्रवार की रात लाठी से पीट कर हत्या कर दी. घटना के बाद जवान फरार है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए खोज रही है. वह लोहरदगा पुलिस लाइन में कार्यरत है. शुक्रवार को रामसली उरांव अपने […]

सिसई (गुमला) : पुलिसकर्मी रामसली उरांव ने सिसई थाना क्षेत्र के चांपी गांव निवासी दिला उरांव (60) की शुक्रवार की रात लाठी से पीट कर हत्या कर दी. घटना के बाद जवान फरार है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए खोज रही है. वह लोहरदगा पुलिस लाइन में कार्यरत है.
शुक्रवार को रामसली उरांव अपने गांव चांपी आया हुआ था. रात को उसने शराब पी. इसके बाद दिला उरांव के घर पहुंचा. उसे डायन कह कर चिल्लाने लगा. नशे की हालत में लाठी उठा कर दिला की पिटाई शुरू कर दी. दिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >