सड़क हादसे में तीन घायल

गुमला : जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में लोहरदगा रोड निवासी कृष्णा खड़िया (18), रमण राजा (21) व केरागानी चैनपुर निवासी बुधेश्वर भगत (35) है. सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां उनका इलाज […]

गुमला : जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में लोहरदगा रोड निवासी कृष्णा खड़िया (18), रमण राजा (21) व केरागानी चैनपुर निवासी बुधेश्वर भगत (35) है. सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
जहां उनका इलाज चल रहा है. पहली घटना रायडीह थाना के भलमंडा मोड़ के समीप हुई. टेंपो चालक कृष्णा खड़िया व रमण राजा टेंपो में छड़ व सीमेंट पहुंचा कर लौटने के क्रम में भलमंडा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन द्वारा धक्का मार देने से गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं दूसरी घटना सदर थाना के खोरा पुल के समीप हुई. केरागानी चैनपुर निवासी बाइक पर सवार होकर सिसई अपने रिश्तेदार के यहां मेहमानी कर लौटने के क्रम में अनियंत्रित होकर खोरा पुल में सीधी टक्कर मारने से घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >