गुमला : भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव साहू की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई. जिसमें गुमला ग्रामीण मंडल में आनेवाले सभी पंचायतों के लिए पंचायत प्रभारियों का मनोनयन किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष विजय मिश्र ने कहा कि पार्टी के संगठन चुनाव की अलग ही परिपाटी रही है. इसमें बूथ स्तर से मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं व जिला स्तर के कार्यकर्ताओं के चुनाव की प्रक्रिया होती है. इसके तहत सभी पंचायतों के लिए पंचायत प्रभारियों का मनोनयन किया गया है.
बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार, संजय वर्मा, महिला अध्यक्ष गायत्री देवी, शिवदयाल गोप, जगमनी देवी, चरवा उरांव, बलभद्र बड़ाइक, बुद्धेश्वर उरांव, दिलीप कुमार, वासुदेव उरांव, दर्शन सिंह, लोहरा सिंह, सुनील साहू, जगू गोप, चंदरू सिंह, दिनेश चौधरी, रविंद्र साहू, रामप्रसाद साहू, अजरुन साहू, हरि गोप, रवि मुंडा सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित थे.
