90 % मामलों का समाधान

गुमला : सीएम रघुवर दास ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले के अधिकारियों से सीपी ग्राम के तहत मिलनेवाली जनशिकायतों की समीक्षा की. कॉन्फ्रेंस में जिले से डीसी श्रवण साय, एसपी भीमसेन टुटी, एसी अशोक कुमार शाह, प्रशिक्षु आइएएस कुलदीप चौधरी, डीएसइ सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमर हुडमरे सहित कई […]

गुमला : सीएम रघुवर दास ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले के अधिकारियों से सीपी ग्राम के तहत मिलनेवाली जनशिकायतों की समीक्षा की.
कॉन्फ्रेंस में जिले से डीसी श्रवण साय, एसपी भीमसेन टुटी, एसी अशोक कुमार शाह, प्रशिक्षु आइएएस कुलदीप चौधरी, डीएसइ सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमर हुडमरे सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए. सीपी ग्राम के तहत गुमला जिला के जिला परिवहन विभाग, बिजली विभाग व आइसीआइसीआइ बैंक सहित विभिन्न विभागों के 15 मामले हैं. लेकिन कॉन्फ्रेंस के दौरान गुमला जिला का नंबर नहीं आने के कारण सीएम इन मामलों की समीक्षा नहीं कर पाये.
वहीं अधिकारियों ने बताया कि 90 प्रतिशत मामलों का समाधान हो गया है और जो समस्या पेंडिंग है, उसका भी जल्द ही समाधान हो जायेगा. साथ ही यह भी बताया कि झारखंड सरकार की ओर से जनसंवाद डॉट झारखंड जीओवी डॉट कॉम साइट लॉन्च किया गया है. सीपी ग्राम के तहत अम जनता इस साइट पर भी समस्या ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं. साथ ही इस साइट में आवास, बीपीएल जैसी कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है. इसका भी आम जनता लाभ उठा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >