बच्ची की अगवा का केस दर्ज

गुमला : सदर थाना के लट्ठा बरटोली निवासी फुलमनी देवी ने इंटक महिला कमेटी की अध्यक्ष अमृता भगत के साथ अहतू थाना में लिखित आवेदन सौंप कर उसकी चार वर्षीय पुत्री मनीता कुमारी की अगवा का केस दर्ज कराया है. उसने अपने ही रिश्तेदार अरमई महुआटोली निवासी मंगरा उरांव पर बच्ची को उठा कर ले […]

गुमला : सदर थाना के लट्ठा बरटोली निवासी फुलमनी देवी ने इंटक महिला कमेटी की अध्यक्ष अमृता भगत के साथ अहतू थाना में लिखित आवेदन सौंप कर उसकी चार वर्षीय पुत्री मनीता कुमारी की अगवा का केस दर्ज कराया है.
उसने अपने ही रिश्तेदार अरमई महुआटोली निवासी मंगरा उरांव पर बच्ची को उठा कर ले जाने की प्राथमिकी करायी है. सीडब्ल्यूसी को भी जानकारी देकर बेटी को खोज निकालने की गुहार भी लगायी है. इंटक महिला कमेटी अध्यक्ष अमृता भगत ने कहा कि रिश्तेदार द्वारा ऐसा करना काफी निंदनीय है. इंटक महिला कमेटी प्रशासन से शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >